फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अपहरण की थी सूचना, चार घंटे बाद मिला बालक

Thu, 10 Nov 2022 03:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

सूचना पर चौकी इंचार्ज बभनान जनार्दन प्रसाद, कांस्टेबल रामभवन चौरसिया, कांस्टेबल विक्रम यादव, कांस्टेबल लवकुश यादव के साथ ढूंढने निकले। बाद में पता चला कि अंश मां के डांटने पर स्कूल न जाने की जिद करते हुए उसका हाथ छुड़ाकर कहीं भाग गया था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बालक को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
अपहरण। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बभनान कस्बे में स्कूल जाते समय एक बालक के अपहरण की सूचना पर खलबली मच गई। चार घंटे की भागदौड़ के बाद बभनान चौकी की पुलिस टीम को वह बालक 10 किलोमीटर दूर गौर ओवरब्रिज के पास मिला।

विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर 11 बागेश्वर नगर निवासी प्रदीप जायसवाल ने पुलिस को सूचना दी कि बभनान कस्बे में स्थित एक स्कूल जाते समय उसके 10 वर्षीय बेटे अंश को अज्ञात व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर कहीं लेकर चला गया।

सूचना पर चौकी इंचार्ज बभनान जनार्दन प्रसाद, कांस्टेबल रामभवन चौरसिया, कांस्टेबल विक्रम यादव, कांस्टेबल लवकुश यादव के साथ ढूंढने निकले। बाद में पता चला कि अंश मां के डांटने पर स्कूल न जाने की जिद करते हुए उसका हाथ छुड़ाकर कहीं भाग गया था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बालक को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें