फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाजार में जोश...लगा जैसे धनतेरस हो

Tue, 23 Jan 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बाजार में ऐसा जोश आमतौर पर धनतेरस पर ही दिखता है, जब गहनों और कार-बाइक की इतनी बिक्री होती है। यह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी ही थी, जिसे लोगों ने यादगार बनाने के लिए इतनी खरीदारी कर ली। सोने-चांदी की दुकानों पर इस शुभ मुहूर्त पर लोगों ने चांदी के सिक्के एवं अन्य जेवरात खरीदे तो दो और चार पहिया गाड़ियो की भी बिक्री हुई। रामोत्सव पर जिले भर में करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

गांधीनगर और पुरानी बस्ती में आभूषण की दुकानों पर लोग पहुंचे। यहां खरीदारी करके लोग फिर अपने घरों और उत्सव स्थल पर पहुंच गए। कार और बाइक की बिक्री सामान्य दिनों की अपेक्षा करीब चार गुना बढ़ गई थी। शहर की बजाज एजेंसी के मालिक रवि कुमार के अनुसार, उनके यहां सोमवार को आम दिनों की अपेक्षा करीब चार गुना ज्यादा बाइक की बिक्री हुई। हीरो बाइक की एजेंसी के मालिक अवधेश कुमार नज्कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन को यादगार बनाने के लिए लोगों ने आज बाइक-स्कूटी खरीदी। आम दिनों से चार-पांच गुना दोपहिया वाहन बिके। अनुमानत: सोमवार को जिले में करीब 300 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। करीब 25 कारें भी बिकीं।
इसके अलावा मिठाई की भी बिक्री हुई। कारोबारी राजन गुप्ता ने बताया कि सिर्फ आज के दिन उन्होंने करीब पांच क्विंटल लड्डू की बिक्री की। इतनी ज्यादा बिक्री की उम्मीद नहीं थी। फूल बाजार भी गुलजार रहे। दोपहर बाद से ही बाजार से फूल गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें