फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महुआपार कला के सिवान में कुछ देर तक हुआ कटान

Thu, 17 Jul 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवारी रामपुर तटबंध के दक्षिण बसे गांव माहुआपार कला के सिवान में बुधवार सुबह नदी का जल स्तर बढ़ने के दौरान कटान शुरू हो गया। इससे ग्रामीण सहमे रहे। हालांकि कुछ देर के बाद कटान थम गया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। महुआपार कला के ग्रामीण कैलाश निषाद, पंकज, सोनू, किशोर, झानू, भगवानदीन, तीरथ, सुनील निषाद आदि ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत के मदरहवा पुरवे के पास पिछले वर्ष सरयू नदी के कटान के चलते तबाही मच गई थी। लगभग एक किलोमीटर तक नदी ने कटान की थी। कई घर नदी की धारा में बह गए थे। इस बार भी दो बार छिटपुट कटान हो चुकी है। हालांकि नदी अभी आबादी से दूर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें