फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहर की पुलिया के पास शव दफनाने की सूचना पर मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के दुबौली-अकेला मार्ग के बीच रविवार की रात करीब आठ बजे नहर पुलिया के पास गड्ढा खोदकर संदिग्ध शव दफनाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट रही। मगर, रात नौ बजे तक गड्ढे की पुलिस ने खोदाई शुरू नहीं कराई थी। उधर, ग्रामीण शेषराम चौधरी, प्रकाश यादव, उमेश यादव, जगरनाथ, मनोज चौधरी, दिलीप कुमार व अंगद आदि ने गड्ढे की खोदाई की मांग पर अड़े रहे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दूध मुंहे बच्चे के दफनाने की सूचना मिली है। ग्रामीणों की आशंका के आधार पर गड्ढे की खोदाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें