हथियागढ़ में सांप मिलने से हड़कंप मचा-स्रोत ग्रामीण
- फोटो : 1
मानिकचंद। विकास क्षेत्र साऊंघाट के हथियागढ़ गांव में स्थित राइस मिल में वर्षो से गिरे पड़े पेड़ के जड़ के नीचे दो कॉमनसेंट बोआ प्रजाति के नर-मादा सांप के निकलने से हडकंप मच गया। राइस मिल में कुत्ते के जोर जोर से भौंकने की आवाज सुनकर मिल के मजदूर पहुंचे तो देखा कि दो सांप धूप सेंक रहे हैं। मिल मालिक अमर जायसवाल द्वारा सर्प मित्र घनश्याम बाबा को मौके पर बुलवाकर दोनों सांपों को पकड़वाया गया। संवाद