फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन पर कप्तानगंज कस्बे में लगा जाम

Wed, 04 Jun 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे में फोरलेन सड़क निर्माण के चलते मंगलवार शाम को लंबा जाम लग गया। वाहन काफी देर तक फंसे रहे। फोरलेन पर निर्माण के चलते रुट डायवर्जन किया गया है। फोरलेन से गुजरने वाले यात्री जाम में घण्टो फंसे रहते हैं। जाम होने से बाइक सवार पैदल राहगीर वाहनों की चपेट में आने से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कस्बे के जगदीश सिंह,राम बहाल चौधरी,भरतराम,राम अवतार ने बताया कि कस्बे में कई दिनों से फोरलेन पर दिन रात जाम की समस्या बनी हुई है। एक सप्ताह के भीतर दो दर्जन से अधिक लोग दुर्घटनाओं में घायल हो चुके हैं। इसके लिये कई बार एनएचएआई के अधिकारियों से कहा गया लेकिन उसके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। एनएचएआई के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर अभय सिंह ने बताया कि सड़क मरम्मत का काम चलने की वजह से यह दिक्कत आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें