कप्तानगंज। कस्बे के मां गायत्री इंटर कालेज के एक कमरे में शुक्रवार को रसल वाइपर मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे जंगल में छोड़ा। सुवह 10 बजे कमरे में पहुंचे बच्चे सांप देखकर भयभीत हो गए। बच्चे कमरे से बाहर भागने लगे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के संजय निषाद, रबिंद सिंह ने रसल वाइपर को पकड़ा और उसे लेकर चले गए। रेंजर कप्तानगंज राजू प्रसाद ने बताया कि रसल वाइपर को पकड़वाकर उसे जंगल में छोड़ा गया है। संवाद