फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली के अभाव में दो दिन से नहर में पानी नहीं

Wed, 16 Jul 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल भौसिया से निकलने वाली सरयू नहर दो दिन से बिजली के अभाव में पानी विहीन है। नहर में पानी न आने से नहर से किसानों को धान की फसल लगाने व सिंचाई में कठिनाई हो रही है। दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। नहर से विक्रमजोत, दुबौलिया सहित ब्लाक के गांवों के अधिकतर किसान धान की फसल की सिंचाई करते हैं। इस समय नहर में पानी न होने से किसान परेशान हैं। इस संबंध में एक्सईएन हर्रैया ने बताया कि मशीन में जले उपकरण को मंगाया गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें