टिनिच। विद्युत उपकेन्द्र बघौडी के टिनिच फीडर की लाइन खराब होने से 24 घंटे से बिजली बाधित है। टिनिच फिडर से बैदोलिया, इमिलिया, शिवपुर, आमा, पचलौरिया, घुरहूपुर, तिनहरी, पंडितपुर, बदलूपुर झग्गापुर, शीतलनगर, बेलवरिया,अर्जुनबीरो, भदना, बसहवा, घनधटी,सुकरौली, कोडरी, बजहिया ,बन्तरवा सहित अन्य दर्जनों गांवों की बिजली की सप्लाई की जाती है। जेई सूर्य नरायन यादव ने बताया की बारिश व तेज हवा के चलते लोकल फाल्ट के कारण बिजली बाधित है। जल्दी ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी। संवाद