फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्रामीण अंचल में अलाव की व्यवस्था नहीं

Wed, 31 Dec 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ग्रामीण अंचल में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ठंड में लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं, श्रमिक वर्ग ठंड से राहत पाने के लिए कूड़ा- करकट जलाकर आग का इंतजाम कर रहे हैं। ग्रामीण कस्बों और शहर से सटे नगर पालिका सीमा से बाहर प्रमुख ग्रामीण चौराहों पर अलाव के लिए लकड़ियां नहीं गिरवाई गई हैं। जिससे आम लोगों में गुस्सा है। शहरी सीमा से सटे जिगिना, हरदिया, मनौरी, पटेल चौक, हंडिया, प्लॉस्टिक कांपलेक्स, ओड़वारा, सोनूपार, कैली, कृष्णा भगौती, भूअर आदि जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। यह स्थल बीडीए क्षेत्र में भले हैं लेकिन, नगर पालिका सीमा से बाहर है। इसलिए प्रशासन और ग्राम पंचायत के भरोसे यहां अलाव की व्यवस्था है। इन जगहों पर सूखी लकड़ियों की आपूर्ति नहीं की गई है। शहर से सटे होने के कारण यहां व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होती है। सब्जी, ठेला चालक, ई-रिक्शा चालक आदि अलाव न होने के कारण ठंड का सामना कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें