फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धान में बैक्टीरियल ब्लाइट का खतरा, छिड़काव से होगा बचाव

Mon, 01 Sep 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान को बैक्टीरियल ब्लाइट का खतरा है। पीपीओ रत्नशंकर ओझा ने बताया कि बदलते मौसम व तापमान में उतार चढ़ाव के कारण धान में रोग लग सकते हैं। बताया कि बैक्टीरियल ब्लाइट (झुलसा)/बैक्टीरियल स्टीक से बचाव के लिए 15 ग्राम स्ट्रेप्टोसाइक्लिन तथा 500 ग्राम कापर आक्सीक्लोराईड 600 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। शीथ ब्लाइट व शीथराट से बचाव के लिए कार्बंडाजिम 50 डब्ल्यूपी 500 ग्राम / हेक्टेअर या हेक्साकोनाजोल 5 प्रतिशत ईसी 01 लीटर/हेक्टेयार या प्रोपीकोनाजोल 25 प्रतिशत ईसी 500 मिली/हेक्टेयर की दर से 600 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने, झोंका रोग से बचाव के लिए कार्बेन्डाजिम 50 डब्ल्यूपी 500 ग्राम मात्रा प्रति हेक्टेअर की दर से 2-3 छिड़काव 10 दिन के अन्तराल पर करने, भूरा धब्बा रोग से बचाव के लिए थीरम 80 प्रतिशत दो किलोग्राम या थायोफिनेट मिथाईल 1.5 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से छिडकाव करने के लिए प्रेरित किया। खैरा रोग के लिए 5 किग्रा जिंक सल्फेट को 20 किग्रा यूरिया या 2.5 किग्रा बुझे चूने को 800 लीटर पानी के साथ मिलाकर 4-5 बार छिड़काव करने और सफेदा रोग से बचाव के लिए प्रति हेक्टेयर पांच किग्रा फेरस सल्फेट को 200 किग्रा यूरिया या 2.50 कि०ग्रा० बुझे हुए चूने में 800 लीटर पानी में मिलाकर 2-3 छिड़काव करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें