फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर आधे घंटे में हो रही कटौती, ट्रिपिंग से लोग बेहाल

Wed, 19 Jun 2024 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था
विज्ञापन

खपत चरम पर पहुंचे के कारण पीक आवर में स्वत: ही ट्रिप हो जा रहा फीडर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भीषण गर्मी में लोड बढ़ने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। मंगलवार की रात शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हर आधे घंटे पर ट्रिपिंग की समस्याएं आईं। चिपचिपाती गर्मी में लोग उलझन और बेचैनी में रात गुजारने को बेबस रहे।
शहर के जलकल फीडर से अचानक रात 12 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ताओं ने जानकारी की तो पता चला कि लोकल फाल्ट है। उपकेंद्र से बताया गया कि अभी ठीक हो जाएगा, लेकिन इसे ठीक होने में घंटे भर का समय लग गया। तब तक लोग भीषण गर्मी में छटपटाते रहे। पुरानी बस्ती निवासी मनोहर ने बताया कि भीषण गर्मी से पंखा काम नहीं कर रहा है। रात में वोल्टेज डाउन हो जा रहा है। रात 12 बजे के बाद से वोल्टेज में कुछ सुधार होता है। नींद पूरी न होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को शहरभर में लोकल फाल्ट की अधिकता रही। विद्युत निगम के अनुसार, मंगलवार को करीब 219 लोकल फाल्ट के मामले आए हैं। कमोबेश, यही हाल ग्रामीण इलाकों में भी रहर। रात 10 से 11:30 बजे तक हर आधे घंटे में बिजली कटौती हो रही है। निगम के अनुसार, पीक आवर में आपूर्ति एकाएक इतनी बढ़ जा रही है कि फीडर स्वत: ट्रिप कर जा रहा है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि खपत बढ़ने के कारण ऐसी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें