फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन-चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार

Sat, 18 May 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बादल छाए रहने से शुक्रवार को उमस से लोग परेशान दिखे। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर बताया कि तीन-चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम शुष्क होने के कारण गर्मी अधिक रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से अब कूलर भी राहत नहीं दिखा पा रहा है। दोपहर में कूलर की हवा बेअसर साबित हो रही है। अभी गर्मी से राहत के आसार भी नहीं दिख रहे हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार से गर्मी और भी बढ़ेगी। तापमान 41 डिग्री के पार रहेगा, हवा का रुख बदल चुका है। अब पछुआ हवा चलेगी। इससे आसमान साफ होगा और तेज धूप होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें