फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सहकर्मी भागे न होते तो शायद बच जाती राम लौट की जान

Fri, 03 Nov 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राम लौट को मलबे से निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एंजेसी
भानपुर, बस्ती। बनटिकरा में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम की छत ढलाई के दौरान हुए हादसे के बाद अगर मौजूद लोग भागे न होते तो शायद राम लौट चौधरी की जान बच गई होती। हादसे के बाद दो घंटे तक वह मलबे के नीचे पड़ा रहा। इसके बाद पुलिस पहुंची और मलबे से निकालकर सीएचसी ले गई। मग,र तब तक काफी देर हो चुकी थी।
हादसे में घायल श्रमिक फूलचंद ने बताया कि मौके पर कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं था। ठेकेदार के अतिरिक्त मेट अथवा सुपरवाइजर भी नहीं थे। इससे हादसे की सूचना पुलिस को किसी ग्रामीण के माध्यम से मिली। फूलचंद ने बताया कि साइट पर करीब 30-32 अन्य श्रमिक भी अलग-अलग जगह अपने काम में व्यस्त थे, लेकिन हादसा होते ही सभी भाग खड़े हुए। उसने बताया कि मैं राम लौट चौधरी और सुभाष तीनों लोग छत के नीचे लगे टेक और बल्ली की जांच कर रहे थे। एक जगह मिट्टी गीली होने की वजह से नीचे लगी बल्ली का टेक और बांस धंस रहा था जिसे राम लौट ठीक करने लगे। तभी अचानक बल्ली टूट गई और पूरा मलबा नीचे आ गया। फूलचंद और सुभाष थोड़े किनारे थे, लेकिन राम लौट बीच में ही फंस गया। उसने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे की घटना के बाद 4:30 बजे फूलचंद को निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेष सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे के सूचना 4:10 बजे मिली। 4:30 बजे वह सहयोगियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। जहां गंभीर रूप से चोटिल सुभाष राजभर को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया और फूलचंद को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पर भिजवाया। इसके बाद पुलिस टीम व कुछ स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे राम लौट चौधरी को बाहर निकलवाकर सीएचसी भानपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें