लालगंज थाना क्षेत्र का मामला, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और शादी करने की बात कहने पर दहेज मांगने के एक मामले में केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, किशोरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के प्रदीप ने उसे 24 जनवरी को शादी करने का प्रलोभन देकर कई बार दुष्कर्म किया। शादी करने की बात करने पर उसने अपने परिवार के लोगों से सांठगांठ कर लिया और दहेज में चार पहिया गाड़ी मांगने लगा। दहेज दे पाने में असमर्थ होने की बात करने पर शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार, उसके पिता हरिवंश, मां दुर्गावती, भाई प्रमोद कुमार, भाभी प्रमिला पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।