फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शटर का ताला तोड़कर सराफा दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शटर का ताला तोड़कर सराफा दुकान में चोरी
विज्ञापन

- सोनहा थाना क्षेत्र के सेखुई पड़ाव की घटना
- खेत में टूटी मिली दुकान से चोरी की गई अलमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा। जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के सेखुई (भिरिया) पड़ाव पर चोरों ने एक सराफा की दुकान को निशाना बनाया। घटना की सूचना पाकर व्यवसायी व पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास छानबीन हुई तो कुछ दूरी पर तेलियाडीह गांव में इस सराफा की दुकान से चोरी हुई अलमारी टूटी हुई मिली। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सुंदर नगर निवासी दयाशंकर पुत्र हीरालाल ने सोनहा थानांतर्गत सेखुई (भिरिया) पड़ाव पर सराफा की दुकान है। ठंड होने के कारण पिछले पांच दिनों से उनकी दुकान बंद थी। सोमवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने देखा कि दुकान का शटर खुला हुआ है और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका भांप कर व्यवसायी और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर घटना की जानकारी पर दयाशंकर भी पहुंच गए। दुकान के अंदर रखी अलमारी गायब मिली। आसपास खोजबीन हुई तो थोड़ी दूरी पर तेलियाडीह गांव के एक खेत में टूटी हुई अलमारी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें