फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदूक का ताला तोड़कर जेवरात चोरी

Thu, 29 Feb 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। पूरा पैकोलिया गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में सोमवार को संदूक का ताला तोड़कर जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। आनंद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने बेसमेंट को किराए पर दे रखा है। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह सपरिवार स्वामी नारायण छपिया मंदिर दर्शन करने गए थे। जाते वक्त अंदर से बेसमेंट बंद करना भूल गए थे। वह उसी दिन शाम को 7:30 बजे सपरिवार वापस घर आए तो घर में रखा संदूक का ताला टूटा मिला। सामान भी बिखरा था। सोने का एक झाला, बाली, एक हार, दो अंगूठी, एक सीकड़, नाक की कील और चांदी की दो जोड़ी पायल समेत नौ हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें