फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वेयरहाउस में चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 02 Oct 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के खतमसराय चौराहे स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के वेयरहाउस में चोरी की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वेयरहाउस के हब-इंचार्ज राघव शरण पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी कि सोमवार की रात लगभग तीन बजे किसी ने शटर का ताला तोड़कर वेयरहाउस में प्रवेश किया और नकदी चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि चोरी का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। छावनी थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की खोजबीन में लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें