फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुरामपुर क्षेत्र के तीन गांवों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर क्षेत्र के तीन गांवों में चोरी
विज्ञापन

गोपीनाथपुर, कर्मीपट्टी और अवघटवा में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। परशुरामपुर क्षेत्र के तीन गांवों में सोमवार की रात चोरों ने सेंधमारी की। तीनों घटनाएं लगभग तीन किमी के दायरे में हुई हैं।
पहली घटना गोपीनाथपुर गांव में हुई। यहां के रामकुमार का गांव के बाहर सड़क के किनारे मकान है। मकान के पिछले हिस्से में चोरों ने सेंध काटकर घर में रखे तीन बक्से उठा ले गए। जो बाद में घर के पश्चिम सीवान में खाली मिले। इसमें रखे जेवर, कपडे़, नकदी चोरी हो गए थे। दूसरी घटना क्षेत्र के कर्मीपट्टी गांव में हुई। राजिंदर के घर में चोरों ने सेंध लगाई। यहां भी दो खाली बक्से सीवान में मिले। उसमें रखा कपडे़, जेवर नकदी नहीं थं। तीसरी चोरी की घटना अवघटवा (सेहरिया) गांव में हुई। यहां के रहने वाले बड़कन के घर में चोरों ने सेंधमारी की। यहां से चोर दो बक्से ले गए, जिनमें कपड़े, जेवर के अलावा कुछ जरूरी कागजात भी थे। गोपीनाथपुर में रामकुमार के घर से सेंध लगाने में प्रयुक्त सब्बल तथा लोहे का त्रिशूल मिला है। तीनों ही घटनाओं में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस छानबीन करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्र का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें