फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोहराए बाजार के तीन घरों में चोरी

Thu, 17 Aug 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। मंगलवार रात परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कोहराए बाजार के तीन घरों में चोरी की ख़बर है। किसी ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। वहां के फजर अली, दिनेश वर्मा व राजेश कुमार का कहना है कि वह लोग बुधवार सुबह उठकर घर में दाखिल हुए तो सामान बिखरा पड़ा था। दिनेश वर्मा के मुताबिक बक्शे में रखा महिलाओं का जेवर दो सोने की अंगूठी, दो कान का झाला, तीन लॉकेट व 10 हजार नकदी चोर उठा ले गए। कुछ दूरी पर ही फ़ज़र अली का घर है। उनका कहना है कि घर के पीछे खिड़की से चोर घर में दाखिल हुए। 10 हज़ार नकदी तथा महिलाओं के सोने चांदी के जेवर उठा ले गये। जबकि राजेश कुमार के घर से चोर कुछ ले जाने में असफल रहे। परशुरामपुर के प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर यादव का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जबकि पीड़ितों का कहना है कि पुलिस मामले को लेकर चार पांच बार आकर पूछताछ कर चुकी है। गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर छोड़ भी दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें