फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाल्टरगंज के परसा खाल के तीन घरों में चोरी, गांव में दहशत

Sun, 13 Aug 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के परसाखाल गांव में शनिवार की रात एक साथ तीन घरों में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की नकदी, जेवरात आदि चुरा लिए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गांव निवासी सेवानिवृत्त अर्दली परशुराम ने बताया कि उनके घर में मुख्य दरवाजे से घुसे चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़कर घर में रखे बाक्स, आलमारी व सूटकेस का लाॅक तोड़ दिया। उसमें रखे 55 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, माला, पायल, करधन, झुमकी सहित लगभग 10 लाख के तीन बहुओं व पत्नी के जेवरात उठा ले गए। इसी से समीप प्राथमिक विद्यालय जिसके मुख्य गेट का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए। स्कूल के बगल रामचरन के घर के पिछले हिस्से के कमरे का ताला तोड़कर चोरी की गई। राम चरन की बहू लक्ष्मी ने बताया कि चोरों ने आलमारी में रखा 30 हजार रुपये, गिलास, कप, जग, थाली, भगोना सहित एक बोरा बर्तन तथा पाजेब, झुमकी, माला, मंगलसूत्र, मारवाड़ी नथुनी, पायल, मांग टीका, करधन सहित लाखों के जेवर चोरी कर ले गए।
इसी गांव के पांडेय पुरवे पर अब्दुल वहाब ने बताया कि पिछले हिस्से में लगे गेट के सहारे दीवार फांदकर घुसे चोेरों ने ताला तोड़ा। तभी सूटकेस नीचे गिर गया। आवाज सुनकर वह जाग गए तथा अपने अब्बा को बुलाने लगे। अब्दुल वहाब ने कमरे में जाकर देखा तो सूटकेस जमीन पर गिरा था, जिसमें रखे पांच हजार रुपये गायब थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें