बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार में 31 मई की रात हुई किराना स्टोर में चोरी का खुलासा कर दिया। कस्बे के ही निवासी सुग्रीम सोनकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से किराना का सामान व 27 सौ रुपये बरामद किया है। सिकंदरपुर के प्रदीप गुप्ता के किराना स्टोर में चोर मुमटी की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचा था। घर के लोग जिस कमरे में सो रहे थे, उसमें बाहर से कुंडी लगाकर गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपये व किराने का सामान चोरी हो गया था। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सुग्रीम सोनकर को सोमवार को तड़के करीब चार बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। एक नुकीली रेती, एक आरी ब्लेड भी बरामद की गई है। संवाद