फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक ही रात चार दुकानों में चोरी, दुकानदार व ग्रामीण सहमे

Sat, 28 Sep 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गौर थाना के जोगिया चौराहे पर दुकानों में हुई चोरी की जांच करती गौर पुलिस।
विज्ञापन
गौर क्षेत्र के जोगिया चौराहा व गौर बाजार में शुक्रवार की रात हुई चोरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। जोगिया चौराहे पर एक ही रात मेंं तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने खंगाल डाला। इसके अलावा गौर बाजार में दुकान के पीछे से नकब लगाकर चोरों ने नगदी सहित सामान पर हाथ साफ किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गौर पुलिस जांच में जुटी है।

जोगिया गांव के अब्दुल अजीज ने गौर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चौराहे पर उनकी कपड़े व जूते-चप्पल की दुकान है। रात में दुकान का ताला तोड़कर चोर घुस गए और 25 सौ रुपये उठा ले गए। जबकि बगल में बेलवा राजा गांव के राजन विश्वकर्मा की ऑटो पार्ट की दुकान है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात में दुकान बंद कर घर चला गया था। दुकान का ताला तोड़कर चोर घुस गए और एक हजार रुपये नबद व एक पुरानी मोबाइल उठा ले गए।
विज्ञापन

चोरों ने तीसरी घटना को भी जोगिया चौराहे पर अंजाम दिया। कवलसिया गांव के निसार अहमद की जोगिया चौराहे पर कपड़े की दुकान है। उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना पहले डायल 112 पुलिस को दी गई। उसके बाद गौर थाने पर तहरीर देकर बताया कि रात में अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुस गए और उसमें रखा एक लाख रुपये उठा ले गए। निसार अहमद ने बताया कि दशहरा व दीपावली आने वाली है। खरीदारी के लिए रुपये एकत्र कर रहे थे।
विज्ञापन

गौर बाजार के विमल कुमार कसौधन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रेलवे लाइन के बगल उनकी बिस्किट व नमकीन की दुकान है। शाम को बारिश के चलते दुकान पर कोई नहीं था। सब लोग बगल के घर पर सोने चले गए। रात में चोरों ने दुकान के पीछे खिड़की के पास नकब लगाकर घुस गए और दुकान में रखा करीब सात हजार रुपये नगद व कुछ नमकीन-बिस्किट उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर ने बताया कि एक ही रात में कई जगह चोरों ने चोरी की है। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। बहुत जल्द चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें