फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के आवासीय कार्यालय में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक के आवासीय कार्यालय में चोरी
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। भाजपा नेता व कप्तानगंज विधानसभा के पूर्व विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल के टिनिच मार्ग पर स्थित आवासीय कार्यालय में मंगलवार रात चोरी का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
पूर्व विधायक के प्रतिनिधि सुनील कुमार पांडेय ने बुधवार देर शाम तहरीर दी। बताया कि मां गायत्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद मिश्र ने गेट व दरवाजे पर टूटे हुए तालों को देखकर इसकी सूचना पूर्व विधायक को दी। उसके बाद कार्यालय प्रभारी सर्व देव दूबे, सहायक राम सुरेश मौर्य और प्रतिनिधि सुनील पांडेय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ घटनास्थल को देखने से पता चला कि अलमारी में रखे 72 हजार रुपये, सोने की माला, दो सोने की अंगूठी के अलावा कुछ पेपर भी चोरी हुए हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में इसे एक सोची समझी साजिश व पूर्व विधायक की जान को खतरे की बात बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें