फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूर्व प्रधान के घर में चोरी, नकदी व जेवरात उठा ले गए

Wed, 08 Nov 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह घर का बिखरा सामान देखकर लोगों को हुई जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के असनहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहम्मदनगर निवासी पूर्व प्रधान के घर में सोमवार रात चोरों ने हाथ साफ किया। परिवार के लोगों को सुबह घर का बिखरा सामान देखकर जानकारी हुई। चोर घर में रखे जेवरात और नकदी उठा ले गए। गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त और निगरानी ध्वस्त होने की वजह से चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
जानकारी के अनुसार, मोहम्मदनगर निवासी पूर्व प्रधान पूनम चौधरी के पति अनिल चौधरी ने तहरीर दी। तहरीर में कहा कि सोमवार की रात उनके परिवार के लोग सो गए थे। इसी दौरान चोर किसी रास्ते घर में घुसकर कमरे रखी संदूक चोरी कर लिया। उसमें जेवरात और नकदी रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह होने पर घर का सामान बिखरा देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोग भी जुट गए। इस बीच घर से कुछ ही दूरी पर धान के खेत में खाली संदूक मिला। उसमे रखे सभी कीमती सामान नहीं थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें