फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देवडाड़ प्राथमिक विद्यालय में चोरी, रसोई का सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय देवडांड का सोमवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। विद्यालय की रसोईघर का दरवाजा काटकर उसमें रखा सामान चोर उठा ले गए। मंगलवार सुबह जब लोगों ने विद्यालय का दरवाजा कटा देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान सुभाष चौधरी को दी। विश्वकर्मा पूजा का अवकाश होने की वजह से विद्यालय मंगलवार को बंद था।

बुधवार को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक भूपेंद्र चौधरी ने गायघाट चौकी पर तहरीर दी। बताया कि चोरों ने दरवाजा काटकर उसमें रखा 35 किलो चावल, एक किलो अरहर की दाल, एक किलो सरसों का तेल उठा ले गए। इसके अलावा चोरों ने दो और कमरों का ताला तोड़कर सामान बिखेर दिया। एक सप्ताह पहले चोरों ने इसी विद्यालय और संविलियन विद्यालय छरदही को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय रघऊपुर के प्रधानाध्यापक भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि विद्यालय में एक साल में चौथी बार ताला तोड़कर राशन की चोरी हुई है। इसकी शिकायत कलवारी थाने पर की गई। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं प्राथमिक विद्यालय छरदही के प्रधानाध्यापक कुलदीप कुमार गौतम ने बताया कि 15 अगस्त की रात को प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोर राशन उठा ले गए, जिसकी लिखित शिकायत थानाध्यक्ष को दी गई, लेकिन आज तक कोई केस पंजीकृत नहीं किया गया न ही चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। इससे क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन प्राथमिक विद्यालय में चोरी की वारदात बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें