फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ताला बंद मकान में दिनदहाड़े चोरी

Sun, 01 Sep 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। घर में घुसे चोरों ने नगदी एवं जेवरात पर हाथ साफ किया। पीड़िता ने मुकामी पुलिस को तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुकुलपुरा गांव निवासी कलावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार की सुबह पति आटा चक्की पर चले गए। वह सामुदायिक शौचालय पर केयर टेकर के पद पर है। घर में ताला लगाकर वह भी चली गई। वापस करीब 9:30 बजे जब लौटी तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखे दो बक्से का ताला भी टूटा मिला और सारा सामान भी बिखरा हुआ था। बक्से में रखे जेवरात और 29 हजार नगद भी गायब थे। पीड़िता ने दुबौलिया थाने पर पड़ोसी गांव के युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी युवक को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें