फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के पाही माफी गांव में दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। पड़ोस के लोग जब सुबह निकले तो दोनों घरों के दरवाजों का ताला टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पाही माफी गांव निवासी अमित मिश्र एवं राम बदल परिवार सहित मुंबई में रहते हैं। दोनों लोगों के घरों में ताले लगे हैं। रविवार की रात ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे। अंदर रखी अलमारी व संदूकों का ताला तोड़कर कीमती सामान उठा ले गए। दोनों परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद न होने की वजह से अभी तक यह जानकारी नहीं हो पाई है कि घर से क्या-क्या सामान गायब हुए हैं। बक्से में रखे कपड़े आदि बिखरे पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें