परशुरामपुर क्षेत्र के गोपीनाथपुर बाजार में किराने की दुकान का कुंडी गैस कटर के काट कर किया चोरी
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर बाजार में मंगलवार की रात चोरों किराने की दुकान की कुंडी कटर से काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान के बाहर बरामदे में सोए दुकानदार को सुबह पांच बजे इसकी जानकारी हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
क्षेत्र के सेहरिया निवासी काशीराम गुप्ता पुत्र रामलखन की गोपीनाथपुर में किराने की दुकान है। रोज की भांति मंगलवार रात करीब नौ बजे काशीराम बाहर से दुकान में ताला लगाकर बरामदे में सो गए। चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में स्थित दरवाजे की कुंडी को गैस कटर से काटकर दुकान में प्रवेश किया। अंदर रखे 12 हजार रुपये, काजू, बादाम, नमकीन, सिगरेट तथा अन्य घरेलू सामान चुरा लिया।
सुबह पांच बजे जब काशीराम ने दरवाजा खोला तो उनको चोरी की वारदात की जानकारी हुई। काशीराम ने थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। एसएचओ रामेश्वर यादव ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।