बस्ती। छावनी पुलिस ने नगर बदली गांव में ताला तोड़कर चोरी मामले में केस दर्ज किया है। नगर बदली निवासी श्यामलाल ने तहरीर में बताया है कि 25 जुलाई को चोर उनके घर में ताला तोड़कर घुस गए। सोने की झुमकी, झाला, टीका, चेन और चांदी का पायल के साथ दस हजार नकदी उठा ले गए। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद