फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नशीला पदार्थ सुंघाकर किसान के घर से गहने व रुपये चोरी

Tue, 27 Jun 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मानिकचंद (बस्ती)। रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकरी चौबे के पुरवा डड़वा में रविवार रात चोरों ने किसान के परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर घर के सारे गहने व रुपये चुरा लिया। खेत से रखवाली करके लौटे किसान ने पूरा घर अस्तव्यस्त पाया मगर परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। सनसनीखेज तरीके से हुई घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग भयभीत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।

जानकारी के अनुसार, पुरवा डड़वा निवासी रामकेश रविवार रात धान की नर्सरी जानवरों से बचाने के लिए खेत में रखवाली करने चले गए थे। राम केश के अनुसार घर पर उनकी मां कोका, पत्नी सुनीता, बेटी नंदिनी व ज्योति घर में ताला लगाकर बरामदे में सो रही थीं। सोमवार सुबह खेत से लौटकर वह घर पहुंचे तो परिवार के लोगों को गहरी नींद में सोते देखा। जबकि रोज वह लोग पांच बजे से पहले ही बिस्तर छोड़ देती थीं। हैरान होकर राम केश उन लोगों को जगाने लगे लेकिन कोई टस से मस नहीं हुआ। काफी झकझोरने पर बेटी नंदिनी की नींद टूटी तो वह दरवाजा खोलने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के पास पहुंची तो ताला गायब पाया। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा देख रामकेश के पैरों तले जमीन सरक गई।
विज्ञापन


घर का बड़ा बाक्स, श्रृंगारदानी, स्कूल बैग के सारे सामान बिखरे पड़े थे। जिसे देख डर कर बाहर भागी और शोर मचाने लगी। गुहार सुनकर घर के आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बावजूद रामकेश की मां ,पत्नी व दूसरी बेटी आराम से सोती रहीं। रामकेश के अनुसार वह बाहर आकर देखे तो पत्नी सुनीता के गले से सोने की माला एवं मंगलसूत्र तथा कान का फूल गायब था। इसके बाद पत्नी को झकझोर कर जगाया तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद डायल 112 व रूधौली थाने पर फोन करके घटना से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


रामकेश व बेटी नंदिनी ने बताया कि सोने की माला,झुमकी, अंगूठी, कर्णफूल व चादी के पायल सहित 11 गहने तथा 17 हजार रुपये नकदी चोरी हुए हैं। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी विशुनपुरवा रितेश सिंह एवं डायल 112 टीम ने लोगों से पूछताछ किया। कुछ देर बाद किसान ने रुधौली थाने जाकर नशीले पदार्थ सुंघा कर हुई घटना की तहरीर दी। एसएचओ रुधौली संजय कुमार ने बताया कि जल्द घटना के पर्दाफाश का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें