फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधिवक्ता के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत, बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव के अधिवक्ता के घर में बृहस्पतिवार रात पीछे के दरवाजे में लगा ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। जहां से लाखों रुपये की कीमत के सोने के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी वारदात अधिवक्ता के घर से सटे पशु-चिकित्सक के घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

टिकरिया गांव निवासी अधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह के घर में दाखिल हुए चोरों ने गृहस्वामी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। दूसरे कमरों में रखी अलमारी और उसके लाॅकर को तोड़कर कीमती सामान उठा ले गए। आलमारी में रखी सोने की दो चेन, सोने की पांच अंगूठी, एक बाली, एक झुमका और कुंडल सहित चार जोड़ी चांदी की पायल के अलावा लाकर में रखे 20 हजार रुपये उठा ले गए। सुबह जब गृह स्वामी की आंख खुली तो खुद को कमरे में बाहर से सिटकनी लगी पाई। बमुश्किल दरवाजा खोल बाहर निकले तो टूटा ताला व खुली आलमारी देख भौंचक्के रह गए।
तत्काल छावनी पुलिस को जानकारी दी। छानबीन में घर से थोड़ी दूर गहनों से खाली पर्स, सूटकेस व अन्य कागजात बिखरे मिले। मौके पर पहुंचे चौकी के उपनिरीक्षक आरडी गौतम ने छानबीन किया। थानाध्यक्ष छावनी नारायण लाल श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में केस पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-
पशु चिकित्सक के घर में घुसने का किया प्रयास
अधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह के घर में चोरी करने के पहले चोरों ने पशु-चिकित्सक इंद्राज सिंह के घर में घुसने का प्रयास किया। पशु चिकित्सक के घर के चारों तरफ लगे सीसीटीवी में चोरों की सारी हरकतें कैद हो गई, जिसमें तीन चोर घर में घुसने के लिए सीढ़ी लगाकर छत पर जाते दिख रहे हैं। फोटो के आधार पर छावनी पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

विक्रमजोत के चौकी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें