फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोबाइल की दुकान का शटर काटकर चोरी

Sat, 10 Feb 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के लुम्बनी दुद्धी मार्ग पर स्थित कुसौरा बाजार में मोबाइल की दुकान को बृहस्पतिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। दुकान के शटर का ताला तोड़कर मोबाईल, स्मार्ट वाच व सीसीटीवी का डीवीआर चुरा ले गये। सूचना पर पंहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकानदार प्रवीण कुमार निवासी गायघाट थाना कलवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को दुकान बंद कर घर चले गये थे। शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे दुकान पर पंहुचे तो देखा गैलरी वाले शटर का ताला टूटा हुआ है। शटर खोला तो दुकान से कई मोबाइल गायब थी। सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी गायब था। इसके बाद पुलिस व घर वालों को सूचना दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पंहुचे उपनिरीक्षक अरूण कुमार पांडेय ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही दुकान दार से जानकारी लिया। दुकानदार ने बताया कि दुकान से दर्जन भर से अधिक बड़ी मोबाइल व उससे ज्यादा ही छोटी मोबाइल, कुछ स्मार्टवाच भी गायब है। मकान में निर्माण कार्य चलने के कारण गैलरी में चैनल भी नहीं लगा है। थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया दुकानदार ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें