हर्रैया। क्षेत्र के मनिकरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष का बृहस्पतिवार की रात ताला तोड़कर चोर उसमें रखा बच्चों के खेल का सामान चुरा ले गए। कई दिनों के अवकाश के बाद शुक्रवार को विद्यालय के शिक्षक जब स्कूल पहुंचे तो गेट का ताला टूटा हुआ था। परिसर में पहुंचे तो अतिरिक्त कक्ष में भी ताला टूटा देख सकते में आ गए। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का कुंडा टूटा था और उसमें बच्चों के खेलने के लिए रखा सामान चोर उठा ले गए थे। प्रधानाध्यापिका आयशा खातून ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। संवाद