फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सैनिक के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम प्रसादपुर में सैनिक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात चुरा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम प्रसादपुर निवासी धर्मेंद्र यादव भारतीय थल सेना में तैनात हैं। उन्होंने शनिवार को पुलिस को तहरीर में बताया कि 24 अक्तूबर 2025 को वह पत्नी और बच्चों के साथ मकान में ताला लगाकर ड्यूटी के लिए अमृतसर (पंजाब) चले गए थे। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य बीच-बीच में मकान पर आते-जाते रहे। 18 फरवरी को उनकी भाभी और भतीजा भी आए थे, उस समय तक मकान में सब कुछ सुरक्षित था। चार मार्च को जब वह अवकाश पर मकान पहुंचे तो देखा मुख्य दरवाजे का ताला टूटा। अलमारी खुली है और उसमें रखे जेवरात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें