छावनी। प्राथमिक विद्यालय कौवाडाड़ को चोरों ने निशाना बनाया। रसोई घर का ताला तोड़कर उसमें रखा राशन चोर चुरा ले गए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सत्यभामा मिश्रा ने छावनी थाने में तहरीर देकर बताया कि होली की चार दिन की छुट्टी के बाद ज़ब सोमवार को विद्यालय पहुंची, तब रसोई घर का ताला टूटा मिला। रसोई के अंदर रखा 75 किलो गेहूं, 50 किलो चावल और 10 किलो आटा चोर चुरा ले गए हैं। उन्होंने उचित कार्रवाई की मांग की है। संवाद