संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर कोतवाली के सुपेलवा गांधीनगर निवासी एक परिवार होली मनाने अपने गांव गया था। खाली घर पाकर चोरों ने मंगलवार रात को साढ़े 52 हजार रुपये सहित तमाम सामान चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि घटना में प्रयुक्त पेंचकस और 18 रुपये नगदी बरामद कर लिया गया है।
सुपलेवा निवासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि होली का पर्व मनाने के लिए परिवार सहित वह अपने गांव भरौली बाबू थाना वाल्टरगंज गए थे। इस दौरान छत के रास्ते घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़कर अंदर रखे 52 हजार 500 रुपये और पत्नी की ज्वैलरी व पर्स में रखे 42 सौ रुपये चोरी हो गए।
उनकी तहरीर पर पुलिस ने कंचन टोला गांधीनगर निवासी फरहान अहमद और सादिक उर्फ गोली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी फरहान अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल के साथ चौकी प्रभारी गांधीनगर जितेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्नालाल चौधरी, कांस्टेबल प्रकाश यादव, अभिषेक यादव शामिल रहे।