आधा दर्जन गोताखोर देर शाम तक नदी में करते रहे तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं लग सका। मंगलवार को दिनभर आधा दर्जन से अधिक गोताखोरों की मदद से पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन देर शाम तक कामयाबी नहीं मिली।
एसएचओ दिनेश चंद चौधरी भी मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश में जुटे रहे। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बताया कि एनडीआरएफ की टीम बाढ़ राहत क्षेत्र में लगी हुई इसीलिए आज नहीं आ सकी। क्षेत्र के गणेशपुर चौकी क्षेत्र के संगहा पुल के रेहरा नदी में नहा रहा युवक नदी गहरे पानी में जाने से डूबकर लापता हो गया था।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत गणेशपुर के अटल नगर वार्ड पश्चिम टोला निवासी 25 वर्षीय लक्ष्मण शर्मा पुत्र राम शंकर शर्मा सोमवार को दोपहर में रवई रेहरा नदी में नहाने के लिए कूद पड़ा नहाते हुए वह गहरे पानी में चला गया था आसपास के लोगों ने देखा कि काफी देर से वह नदी से नहीं निकला तो इसकी सूचना परिजनों तथा पुलिस को दिया। घटना की सूचना आज की तरह फैल गई। डूबे लक्ष्मण शर्मा के परिजनों ने बताया कि वह अपनी बहन के घर थानहरपुर थाना कप्तानगंज जा रहा था। उसे तैरना भी नहीं आता था। संवाद