दुबौलिया। धरमपुर गांव में जन्माष्टमी कार्यक्रम देखकर लौट रहे युवक को रंजिश को लेकर रास्ते में घेरकर पीटने का आरोप है। गांव निवासी मनिराम ने दर्ज एफआईआर में बताया कि चार सितंबर की रात करीब नौ बजे हमलावरों ने उनकी पिटाई करके उनका मोबाइल फोन सड़क पर पटककर तोड़ दिया। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने दयाराम यादव, रामसागर, सचिन और आज्ञाराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद