फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होटल में किशोरी लेकर पहुंचा युवक,पहुंच गए घर वाले, जानें फिर क्या हुआ- ले जाना पड़ा अस्पताल

Sat, 11 May 2024 05:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

शुक्रवार की सुबह गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनान कस्बे में एक युवक एक नाबालिग किशोरी को लेकर एक होटल पर पहुंचा। इसकी भनक लगने पर किशोरी के घर वाले मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही वहां हंगामा हो गया। युवक को पकड़कर जमकर उसकी धुनाई कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बभनान में चल रहे ओयो होटल में शुक्रवार को अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। एक किशोरी को लेकर होटल पर पहुंचे गोंडा जनपद के युवक को लड़की के घर वालों ने जमकर पीटा। सड़क पार बेहोशी की हालत में पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पर प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

शुक्रवार की सुबह गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनान कस्बे में एक युवक एक नाबालिग किशोरी को लेकर एक होटल पर पहुंचा। इसकी भनक लगने पर किशोरी के घर वाले मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही वहां हंगामा हो गया।

युवक को पकड़कर जमकर उसकी धुनाई कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। वहीं किशोरी की भी पिटाई कर अपने साथ लेकर चले गए। वहीं काफी देर तक युवक होटल के बाहर सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा रहा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 डायल एम्बुलेंस सेवा से उसे सीएचसी गौर पहुंचाया गया।

वहीं, चिकित्सकों ने हालत नाज़ुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी बभनान छपिया अंकित सिंह ने बताया कि कस्बे के एक होटल पर हुई घटना संज्ञान में आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें