फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत

Mon, 01 Dec 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचन्द। तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के केशवारा निवासी सुजीत कुमार (35) पुत्र जगराम की गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सरैया परसा लालशाही मार्ग के सैथवलिया गांव के समीप 27 नवंबर को किसी अज्ञात चार पहिया वाहन के टक्कर से बाइक सवार सुजीत घायल हो गए थे। निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया था। मृतक सुजीत कुमार तीन भाईयों में बीच के भाई थे। बड़े भाई अमित कुमार, छोटे भाई के अलावा मनीष कुमार, मां नोहरा देवी, पत्नी सोनिया तथा दो मासूम बच्चे आनंद व यश का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें