फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में हुई थी युवक की मौत, केस दर्ज

Fri, 04 Apr 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के गंगऊपुर पेट्रोल पंप के पास तीन मार्च को ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध केस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में वंदना त्रिपाठी निवासी राजपुर बैरिहवां थाना कलवारी ने लिखा है कि उनके पति अंकुर मिश्रा 3 मार्च की शाम को बाइक से कलवारी से घर लौट रहे थे। गंगऊपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर का चालक लापरवाही व तेजी से चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। एंबुलेंस से उनको जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उनके पति अंकुर मिश्रा को मृतक घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर जांच उपनिरीक्षक रणंजय सिंह को दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें