फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हवेलिया फीडर के बदले गए जर्जर तार, गुल रही बिजली

Mon, 22 Sep 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए रविवार को भी बड़ेवन क्षेत्र में अनुरक्षण अभियान चलाया गया। बड़ेवन उपकेंद्र से जुड़े हवेलिया फीडर के जर्जर तारों को बदला गया। बिजली लाइन पर लटके पेड़ों की डालियों की कटाई छंटाई की गई। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रही। एक दर्जन से अधिक खंभों पर जंपर और इंसुलेटर बदले गए। ट्रांसफार्मरों पर आयल चेकिंग, लीकेज, कंडक्टर आदि मरम्मत के कार्य कराए गए। अनुरक्षण कार्य के दौरान बड़ेवन बिजली घर से मूड़घाट चौराहा, मूड़घाट गांव, डमरूआ, आसपुर,मिनी औद्योगिक आस्थान गनेशपुर, आसपुर एवं केंद्रीय विद्यालय के तरफ दर्जन भर गांवों और मोहल्लों में बिजली गुल रही। सड़क के किनारे पेड़ों को काटने से डालियों का मलबा एकत्र हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें