बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक को बदलने का कार्य दूसरे दिन भी चला। इसके चलते बभनान-गौराचौकी मार्ग पर लंबा जाम लग गया। बुधवार को ही समपार संख्या 222ए पर लगे पुराने गेट को बदलकर नया लगाने का कार्य शुरू किया गया था। पर कुछ काम बाकी रह जाने के कारण पुनः बृहस्पतिवार की शाम साढ़े छह बजे गेट पर काम शुरू हुआ। रात साढ़े आठ बजे तक चल रहा था। ऐसे में लोगों को बभनान- गौर चौकी मार्ग पर जाम जूझना पडा। आरपीएफ चौकी इंचार्ज बभनान विश्वामित्र यादव ने बताया कि कंट्रोल ने सूचना दी थी कि गेट संख्या 222 ए पर दूसरे दिन भी गेट पर काम चलेगा।