बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की चाईबारी गांव की संध्या सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। उनका कहना है कि उनके ईडब्ल्यूएस के आवेदन पर हल्का लेखपाल रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं। बताया कि उनके पति दिव्यांग हैं। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके बेटे आशुतोष सिंह ने ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसीलदार के कार्यालय में आवेदन किया है। पात्रता की श्रेणी में आने के बाद भी लेखपाल रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने संबंधित लेखपाल के कार्यप्रणाली की जांच कराने सहित प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मांग उठाई है। संवाद