फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जेवर कम लाने पर बिना दुल्हन लौटी बरात

Sun, 07 May 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अब तक यह सुनने में आया है कि दहेज नहीं मिलने के कारण बरात लौट गई, मगर अपने जिले में यह पहली घटना है कि जब वर पक्ष की ओर से तय जेवर व कपड़े न मिलने पर घरातियों ने बरात को बैरंग कर दिया हो। जी हां अपने के लालगंज में ऐसी ही घटना हुई है, जिसमें वर पक्ष को बिना दुल्हन लौटना पड़ा। मामला तब खुला जब वर पक्ष की ओर से चौकी पर इसकी तहरीर दी गई और पुलिस ने इसकी जानकारी संबंधित गांव से ली।
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र के साहूपार निवासी एक युवक की शादी दूसरे गांव में तय हुई थी। 4 मई की रात बरात जब दुल्हन के घर पहुंची तो द्वारपूजा के बाद पारंपरिक रस्में पूरी की गईंं। वर पक्ष की ओर से जेवर व कपड़ों को दिखाने की बारी आई तो मामला बिगड़ गया। कारण कि तय जेवर व कपड़े वर पक्ष की ओर से नहीं लाए गए थे। वधू पक्ष ने शादी से इन्कार करते हुए रात में ही बरात वापस कर दी।
रखौना चौकी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वर पक्ष की ओर से तहरीर मिली है, जबकि वधू पक्ष को बुलाया गया है। उनकी भी बात सुनी जाएगी। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। जांच पड़ताल के बाद ही इस प्रकरण में कुछ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें