बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र के रौता चौराहे के पास पाइपलाइन टूटने से सोमवार को फव्वारे की तरह पानी बहा। इससे लाखों लीटर पानी बह गया। पानी बहने से चौराहे की सड़क पटरी लबालब हो गई। जलभराव से सांसत हुई। सूचना पर जलकल की टीम पहुंची। शाम तक कर्मी फटी पाइप को दुरुस्त करने की कोशिश करते रहे। संवाद