फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुक-रुककर घट रहा सरयू नदी का जलस्तर

Tue, 13 Aug 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र में सुविका बाबू गांव के पास बहती सरयू नदी। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुबौलिया। सरयू का जलस्तर 24 घंटे से रुक-रुक कर घट रहा है। घटते जलस्तर से बाढ़ प्रभावित गांव सुविका बाबू व आंशिक टेढ़वा गांवों में दुश्वारियां बरकरार है। यहां ग्रामीण अभी भी नाव के सहारे दिनचर्या पूरी कर रहे हैं। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर गांव से लेकर खलवा गांव तक और गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के सामने पांच सौ मीटर में तटबंध पर अभी भी पानी का दबाव बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार, सोमवार को शाम 5 बजे नदी का जलस्तर 92.91 मीटर दर्ज हुआ। जो की खतरे के निशान 92.73 मीटर से 18 सेंमी ऊपर है। हालांकि नदी के जलस्तर में पिछले चौबीस घंटे में 6 सेमी की कमी आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें