प्राथमिक विद्यालय कोरियाडीहा मे दूध की जांच करते एसडीएम।
बुधवार को जेई एईएस से बचाव के लिए विद्यालयों से निकलने वाली रैली व प्रधान की अध्यक्षता मे एएनएम आशा व आंगनवाड़ी के नेतृत्व मे लगाई जाने चौपाल का एसडीएम सुरेश चद्रं शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण मे भारी कमियां देख एसडीएम ने जिम्मेदारों पर नाराजगी जताई। एसडीएम ने सल्टौवा ब्लाक के नरायनपुर पचमोहनी महनुआ व कोरियाडीहा प्राथमिक विद्यालयो का औचक निरीक्षण किया। सुबह दस बजे कोरियाडीहा प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर एसडीएम ने बच्चो से रैली निकाले जाने की जानकारी ली तो पता चला रैली निकाली ही नही गई है। न ही किसी चौपाल का ही आयोजन किया गया है। विद्यालय मे बच्चों को पिलाने के लिए लाए गए दूध की शुद्धता की परख की तो दूध में पानी ही पानी था। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि सभी के विरूद्व विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।