फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गिद्ध की हालत में आया सुधार गोरखपुर चिड़ियाघर में शिफ्ट

विज्ञापन
बस्ती में मिला गिद्ध। - फोटो : बंदी की मौत के बाद जिला अस्पताल में पुलिसकर्मी से घटना की जानकारी लेते परिजन।
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कजरी कुंड गांव के 6 दिसंबर को एक गिद्ध का बच्चा बीमार अवस्था में देखा गया था। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करके उसे पकड़कर क्षेत्र के मढ़नी ताल में सुरक्षित किया। वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सकों की मदद से उसका इलाज शुरू कराया। तीन दिन उसकी सेहत सुधरने पर उसे गोरखपुर चिड़ियाघर में शिफ्ट करा दिया गया। कप्तानगंज के रेंजर राजू प्रसाद ने बताया कि गिद्ध के बच्चे की हालत ठंड की वजह से बिगड़ गई थी। जानकारी के बाद सक्रियता के साथ उसका इलाज कराया गया। तीन दिन बाद उसकी हालत में काफी सुधार पाया गया है। इसके बाद उसे गोरखपुर चिड़िया घर भेज दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ रही ठंड के कारण गिद्ध समेत अन्य पक्षियों भी बेहाल है। पक्षियों के बच्चों को ठंड में उड़ने में परेशानी देखी जा रही है। वह एक ही जगह पर बैठे हुए देखे जा रहे हैं। इसके पहले भी तिलकपुर गांव के एक पेड़ पर जटाऊ के वंशज देखे गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें